भारत स्टेज-VI

BS -VI grade auto fuels

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में भारत स्टेज (बीएस)-VI स्तर के वाहन ईंधन की आपूर्ति किस तिथि से करने का निर्णय किया गया?
(a) 1 अप्रैल, 2018 से
(b) 2 अप्रैल, 2018 से
(c) 1 अप्रैल, 2019 से
(d) 1 अप्रैल, 2020 से
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 नवंबर, 2017 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को लेकर चिन्तित केंद्र सरकार द्वारा 1 अहम निर्णय किया गया।
  • सरकार ने दिल्ली में भारत स्टेज (बीएस)-VI स्तर के वाहन ईंधन की आपूर्ति निर्धारित अवधि से 2 वर्ष पूर्व 1 अप्रैल, 2018 से करने का निर्णय किया।
  • पहले इस ईंधन की आपूर्ति 1 अप्रैल, 2020 से होनी थी।
  • यह निर्णय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से परामर्श करके किया है।
  • पेट्रोलियम मंत्रालय के इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय इससे पूर्व 1 अप्रैल, 2017 से भारत स्टेज (बीएस)-IV स्तर के परिवहन ईंधन को पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू कर चुका है।
  • यह कदम वाहन उत्सर्जन में कमी लाने तथा ईंधन दक्षता में सुधार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (CoP-21) में जताई गयी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
  • सरकार ने विभिन्न पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद बीएस-IV से सीधे बीएस-VI ग्रेड को लागू करने का निर्णय किया जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी बेहतर गतिविधियों को अपनाया जा सके।
  • ज्ञातव्य है कि तेल शोधन कंपनियां बीएस-VI स्तर के ईंधन उत्पादन हेतु परियोजनाओं के उन्नयन में काफी निवेश कर रही हैं।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173517