भारत-श्रीलंका संयुक्त महासागरीय सर्वेक्षण पूर्ण

India, Sri Lanka conducted hydrographic survey to update all sea routes

प्रश्न-हाल ही में भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से महासागरीय सर्वेक्षण का कौन-सा चरण पूरा किया है?
(a)  प्रथम
(b) द्वितीय
(c)  तृतीय
(d) चतुर्थ
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 दिसंबर, 2017 को भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से महासागरीय सर्वेक्षण का दूसरा चरण पूरा किया। सर्वेक्षण चार्ट को श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर को सौंप दिया गया है।
  • सर्वेक्षण कर्ता भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना थी।
  • सर्वेक्षण 26 अक्टूबर, 2017 को भारतीय नौसेना पोत ‘सतलज’ के श्रीलंका आगमन के साथ श्ुारू हुआ था।
  • संयुक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य दक्षिणी श्रीलंका को आच्छादित करने वाले जलराशि के सभी नौवहन चार्ट (नक्शे) को अपडेट करना है।
  • नक्शा अद्यतन (अपडेशन) का यह कार्य ‘नवीनतम हाइड्रोग्राफिक आंकड़ों’ के साथ किया जाना लक्षित था।
  • कोलंबो से गाले तक विस्तारित सर्वेक्षण कार्य समुद्र में 200 मीटर की गहराई तक किया गया।
  • इस कदम से श्रीलंका के दक्षिणी समुद्र तट से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लाभ होगा।
  • जिससे श्रीलंका के सामुद्रिक संसाधन से होने वाले राजस्व में वृद्धि एक ‘ब्लू इकोनॉमी’ का मार्ग प्रशस्त करेगी।
  • ध्यातव्य है कि संयुक्त हाइड्रोग्रॉफिक (महासागरीय) सर्वेक्षण का पहला चरण इसी वर्ष 29 मार्च से 11 मई तक दक्षिणी समुद्र में संपन्न हुआ था।
  • जबकि सर्वेक्षण का तीसरा चरण अगले वर्ष ग्रेट बासेस (Great Basses) से संगमनकंद तक आयोजित किया जाना है।

संबंधित लिंक
http://www.newsbharati.com/Encyc/2017/12/22/Oceanographic-survey.html