भारत-यूरोपीय जल मंच की प्रथम बैठक का आयोजन

First Meeting of the Indo-European Water Forum to be held in Delhi

प्रश्न-हाल ही में इंडो-यूरोपियन जल मंत्र की प्रथम बैठक का आयोजन कहां किया गया?
(a) लंदन
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) एम्स्टरडम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • भारत-यूरोपीय जल मंच की प्रथम बैठक का आयोजन नई दिल्ली में 23-24 नवंबर 2015 को किया गया।
  • इस बैठक का सामूहिक आयोजन राष्ट्रीय जलमिशन, जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा संरक्षण और यूरोपीय आयोग के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय जलनीति के कार्यान्वयन के अनुभवों द्वारा भारत में जल संसाधन प्रबंधन के विषय पर विचार करना था।
  • ज्ञात हो कि कृषि क्षेत्र भारत में सर्वाधिक जल उपोगकर्ता है तथा भारत में कृषि, उद्योग, ऊर्जा, घरेलू उपयोग व पर्यावरण के बीच जल चुनौतियां अत्यन्त जटिल हैं।
  • नदी बेसिन प्रबंधन और एकीकृत जल प्रबंधन पर केंद्रित यूरोपीय जल नीति, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर यूरोपीय संघ और भारत के बीच सहयोग के लिए एक व्यावहारिक मॉडल प्रस्तुत करती है।
  • इस बैठक में यूरोपीय संघ के पर्यावरण महानिदेशालय के महानिदेशक श्री डेनियल कलेजा क्रस्पो समेत कई केन्द्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र विकास बैंक, एशियाई विकास बैंक, भारतीय उद्योग परिसंघ और जल संसाधन क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=131774
http://www.newindianexpress.com/nation/Indo-European-Water-Forum-Meet-to-be-Held-in-Delhi-Next-Week/2015/11/21/article3140121.ece
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/indo-european-water-forum-meet-to-be-held-in-delhi-next-week-115112100752_1.html