भारत-यूके राष्ट्रमंडल वार्ता‚ 2022

प्रश्न-5 मई‚ 2022 को महानिदेशक (DG) स्तर पर भारत-ब्रिटेन राष्ट्रमंडल वार्ता‚ 2022 कहां संपन्न हुई?
(a) लंदन
(b) न्यूयॉर्क
(c) बर्लिन
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 मई‚ 2022 को महानिदेशक (DG) स्तर पर भारत-ब्रिटेन राष्ट्रमंडल वार्ता (India-UK CommonWealth Dialogue Director General (DG) Level), 2022 नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र-राजनीतिक) प्रभाग प्रकाश गुप्ता ने किया।
  • जबकि यूके के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूके राष्ट्रमंडल दूत जो लोमास ने किया।
  • इसमें दोनों पक्षों ने विचारों का आदान-प्रदान किया और राष्ट्रमंडल से संबंधित व्यापक मुद्दों पर अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।
  • उन्होंने जून‚ 2022 में किगाली (रवांडा) में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM), 2022 के दौरान अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं और परिणाम दस्तावेजों पर भी चर्चा की।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://theprint.in/world/india-uk-hold-commonwealth-dialogue-at-director-general-level/943949/