भारत में गैंडों के डी.एन.ए प्रोफाइल बनाने की परियोजना का प्रारंभ

Indian onehorned rhino, Rhinoceros unicornis, with calf, Kaziranga national park, Assam,India
प्रश्न-भारत में ग्रैंडों की अधिकांश आबादी निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान में केंद्रित है?
(a) गीरवन राष्ट्रीय उद्यान
(b) ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
(c) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(d) मानस राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • मई, 2019 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा भारत में गैंडो के डी.एन.ए. प्रोफाइल बनाने की एक परियोजना शुरू की गई है।
  • इस परियोजना के तहत देश में पाए जाने वाले सभी गैंडों का डी.एन.ए. डेटा बेस तैयार किया जाएगा।
  • यह परियोजना 2021 तक पूरी कर ली जाएगी।
  • इस परियोजना के पूर्ण होने पर भारतीय गैंडा देश का पहला ज्ञात डी.एन.ए प्रोफाइल वाला जानवर बन जाएगा।
  • यह परियोजना केंद्रीय वित्तीय सहायता प्राप्त भारतीय वन्य जीव संस्थान (Wildlife Institute of  India : WII) एवं वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया  के समर्थन से प्रारंभ की जाएगी।
  • उक्त दोनों संस्थाओं का मानना है कि इस प्रकार के डी.एन.ए. डेटा बेस से गैडों से जुड़े विविध अपराध जैसे अवैध शिकार आदि के प्रति सबूत जुटाने में सहायता मिलेगी।
  • एकत्रित किए गए डेटा को देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान के मुख्यालय में रखा जाएगा।
  • भारत में गैडों की पिछली गणना के अुनसार लगभग 2600 गैंडे पाए गए हैं, जिनमें से लगभग 90% असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद हैं।
  • यह परियोजना ‘गैडा संरक्षण कार्यक्रम’ (Rhino Conservation Programme) के तहत ही शुरू की गई है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.thehindu.com/news/national/dna-database-coming-up-for-indian-rhino/article27119499.ece

http://www.kaziranganationalpark-india.com/blog/dna-profiling-of-rhinos-is-underway-will-help-to-curb-the-poaching-effectively/