भारत में कोरोना वायरस का नया प्रकार

ICMR researchers detect coronaviruses in two bat species in India

प्रश्न- अप्रैल 2020 में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारत के कितने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चमगादड़ों के नमूनों में बैट कोरोना वायरस होने की पुष्टि की है?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 10
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल 2020 में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारत के 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चमगादड़ के नमूनों में बैट कोरोना वायरस होने की पुष्टि की है।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में पाए गए कोरोना वायरस के नए प्रकार की लगभग 95% विशेषताएं चीन के वुहान शहर से उत्पन्न वायरस से मिलती हैं।
  • यह अध्ययन इंडियन जर्नल आफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित है।
  • इस अध्ययन का उद्देश्य यह ज्ञात करना है कि कोरोना वायरस की प्रजाति के कौन से प्रकार चमगादड़ या अन्य जीवों में मौजूद हो सकते हैं।
  • इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने भारत के 10 राज्यों में मौजूद चमगादड़ों की दो प्रजातियों के नमूने को एकत्रित किया था।
  • इनमे पिटरोपस एवं रोसेट्स प्रजाति के चमगादड़ों के नमूने लिए गए थे।
  • आईसीएमआर के वैज्ञानिकों द्वारा अध्ययन के पश्चात भारत के 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जिसमें केरल, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी शामिल है में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है।
  • लेकिन अभी ऐसा कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है कि पाया जाने वाला यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.hindustantimes.com/india-news/icmr-researchers-detect-coronaviruses-in-two-bat-species-in-india/story-G2P2tClRUTG9MsvX77Vt2K.html