भारत-फ्रांस त्रिकोणीय सैन्य अभ्यास के लिए द्विपक्षीय रसद समझौते को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श

India, France to make logistics pact operational, explore tr tri-Service military exercise

प्रश्न-भारत और फ्रांस के मध्य त्रिकोणीय सेवा सैन्य अभ्यास के लिए द्विपक्षीय रसद समझौते पर हालिया विचार-विमर्श कब हुआ?
(a) भारतीय विदेश मंत्री के पेरिस दौरे पर
(b) फ्रांसीसी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर
(c) भारतीय रक्षा मंत्री के पेरिस दौरे पर
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11-12 अक्टूबर, 2018 को भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के पेरिस दौरे पर भारत और फ्रांस ने मार्च, 2018 में हुए द्विपक्षीय सैन्य रसद समझौते को जल्द ही कार्यान्वित करने का संकल्प लिया।
  • इस समझौते से दोनों देशों में एक-दूसरे के युद्ध पोतों और एअरक्राफ्टों को ईंधन भरने, मरम्मत करने और बर्थिंग सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही 2019-20 के दौरान संयुक्त त्रिकोणीय (थल, नभ, जल) सैन्य अभ्यास करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।




  • 11-12 अक्टूबर, 2018 को भारत की रक्षा मंत्री ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ प्रथम वार्षिक रक्षा संवाद में भाग लिया। जिसमें फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी बढ़ाने की पुनः पुष्टि के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति का एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिया।
  • इस तरह का पहला समझौता भारत और अमेरिका के बीच हुआ था, जिसके बाद यह दूसरा समझौता भारत और फ्रांस के बीच किया गया, जिससे भारतीय युद्धपोतों की पहुंच मेडागास्कर और दक्षिण अफ्रीका के जिबूती में फ्रांसीसी सैन्य बेसों तक हो जाएगी।
  • रसद को एक्सचेंज करने का पहला समझौता अमेरिका के साथ वर्ष 2016 में हुआ था, जिससे भारत की पहुंच जिबूती, डिएगो गारसिया, गुआम व सुबिक खाड़ी में स्थित अमेरिकी सैन्य बेसों तक हो गया।




  • रूस और अमेरिका के बाद फ्रांस से त्रिकोणीय सैन्य अभ्यास भारत का तीसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा।
  • पहला संयुक्त त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास रूस के साथ पिछले वर्ष अक्टूबर में हुआ था, जबकि दूसरा त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास अगले वर्ष अमेरिका के साथ होगा।
  • उल्लेखनीय है कि भारत और फ्रांस के मध्य वर्तमान में सेना, नौसेना और वायुसेना के व्यक्तिगत सेवाओं के लिए क्रमशः शक्ति, वरुण और गरुण अभ्यास आयोजित किया जा रहे है।

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/india-france-in-talks-to-conduct-tri-service-exercise/article25230313.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-france-to-make-logistics-pact-operational-explore-tri-service-military-exercise/articleshow/66227694.cms