भारत-पश्चिम अफ्रीका परियोजना

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) भारत-पश्चिम अफ्रीका परियोजना भागीदारी अक्टूबर, 2018 अबूजा में संपन्न हुआ।
(2) नाइजर के नियामी (Niamey) में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
(3) इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री सी. आर. चौधरी ने किया।
उपर्युक्त कथनों में से सही कथन का चयन कीजिए-
(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) केवल 2
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8-9 अक्टूबर, 2018 के मध्य भारत-पश्चिम अफ्रीका परियोजना भागीदारी नाइजीरिया के अबूजा में संपन्न हुआ।
  • भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआई.आई) एवं एक्जिम बैंक के क्षेत्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री सी.आर.चौधरी ने किया।
  • नाइजीरिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ पश्चिमी अफ्रीकी देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने इस सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
  • सी.आर. चौधरी ने केप वर्डे के साथ जलवायु परिवर्तन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा, क्षमता के विकास पर चर्चा-परिचर्चा किया।
  • भारत के सहयोग से नाइजर के नियामी में 35.5 मिलियन अमरीकी डॉलर से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।




  • भारत परिवहन, विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा और पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं के लिए नाइजर को 96.54 मिलियन अमरीकी डॉलर का कर्ज दिया।
  • 2019 में होने वाला अफ्रीकी संघ (एयू) शिखर सम्मेलन का आयोजन नाइजर में किया जायेगा।
  • भारत से नाइजर को होने वाले निर्यात में वर्ष 2014-15 से अब तक (2017-18) 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

लेखक-अनुज कुमार तिवारी

संबंधित लिंक
https://www.nipc.gov.ng/india-west-africa-regional-conclave-8-9-october-2018-abuja-nigeria/