भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र भागीदारी कोष में योगदान

India to contribute additional USD 100 million

प्रश्न-हाल ही में भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र भागीदारी कोष में कितनी अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया गया है?
(a) 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(b) 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(c) 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(d) 225 मिलियन अमेरिकी डॉल्र
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 नवंबर, 2017 को भारत ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संकल्प (Pledging) सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र भागीदारी (साझेदारी) कोष में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया।
  • यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर अंजनी कुमार ने की।
  • यह योगदान अन्य संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों में 10.582 मिलियन डॉलर के भारत के योगदान के अतिरिक्त होगा।
  • सम्मेलन सत्र के दौरान लगभग 20 देशों ने 398.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर के योगदान का आश्वासन दिया।
  • इस वर्ष के प्रारंभ में विकासशील देशों में सतत विकास परियोजनाओं को समर्थन देने के लिए भारत और संयुक्त राष्ट्र के दक्षिण-दक्षिण सहयोग संगठन (UNFSSC) कार्यालय ने भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि की स्थापना की थी।
  • सात प्रशांत द्वीप देशों में ‘जलवायु प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली’ इस कोष से सहायता प्राप्त करने वाली पहली परियोजना है।

संबंधित लिंक
http://indiatoday.intoday.in/education/story/india-un-partnership-fund-usd-100-million/1/1084863.html
http://www.newsbharati.com/Encyc/2017/11/7/India-UN-fund.html