भारत द्वारा पेरिस जलवायु समझौते का अनुमोदन

India ratifies Paris climate agreement on Gandhi's birthday

प्रश्न-हाल ही में भारत ने कब पेरिस जलवायु समझौते की पुष्टि की?
(a) 1 अक्टूबर, 2016
(b) 2 अक्टूबर, 2016
(c) 3 अक्टूबर, 2016
(d) 28 सितंबर, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 अक्टूबर, 2016 को भारत ने गांधी जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते की पुष्टि की।
  • यू.एन.ओ. में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा हस्ताक्षर किये हुए संबंधित कागजात न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में संधि विभाग के प्रमुख सेंटियागो विलालपांडो को सौंप दिये।
  • 28 सितंबर, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरिस जलवायु समझौते को पुष्टि किये जाने हेतु मंजूरी प्रदान की थी।
  • ज्ञातव्य है कि 12 दिसंबर, 2015 को 185 राष्ट्रों ने पेरिस समझौता को स्वीकार किया था।
  • 22 अप्रैल, 2016 को भारत ने न्यूयार्क में पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • अभी तक कुल मिलाकर 191 देशों ने पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • पेरिस समझौते के प्रावधानों के अनुसार, यह समझौता तब लागू होगा जब कुल वैश्विक उत्सर्जन में 55 प्रतिशत योगदान करने वाले 55 देश इसकी पुष्टि कर देंगे।
  • अभी तक भारत सहित कुल 62 देशों ने अपनी स्वीकृति और अनुमोदन के दस्तावेज जमा किये।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/apps/news/story.asp?NewsID=55185#.V_SzeYh97IU
http://www.unmultimedia.org/radio/english/2016/10/india-ratifies-paris-climate-agreement-on-gandhis-birthday/#.V_Szgoh97IU
http://pib.nic.in/newsite/pmhindirelease.aspx?mincode=61
http://www.ptinews.com/news/7908758_India-to-ratify-Paris-Climate-Change-agreement-on-Oct-2–PM
http://www.bbc.com/news/world-asia-india-37536348