भारत-जापान एक्ट ईस्ट मंच

Launch of India-Japan Act East Forum

प्रश्न-भारत-जापान एक्ट ईस्ट मंच की स्थापना हेतु दोनों देशों के बीच सहयोग ज्ञापन समझौते पर कब हस्ताक्षर किया गया था?
(a)  फरवरी, 2017 में
(b) अप्रैल, 2017 में
(c)  अगस्त, 2017 में
(d) सितंबर, 2017 में
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 दिसंबर, 2017 को भारत-जापान एक्ट ईस्ट मंच का शुभारंभ किया गया।
  • इसी दिन इस मंच की पहली संयुक्त बैठक भारत के विदेश मंत्रालय और जापानी दूतावास द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर और भारत में जापान के राजदूत केनजी हिरामात्सु ने की।
  • इस एक्ट ईस्ट मंच का लक्ष्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ और जापान की ‘मुक्त एवं खुली भारतीय-प्रशांत रणनीति’ के तहत भारत-जापान सहयोग हेतु एक मंच प्रदान करना है।
  • मंच भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक आधुनिकीकरण के लिए विशेष परियोजनाओं की पहचान करेगा।
  • जिसमें संपर्क, विकास का बुनियादी ढांचा, औद्योगिक संबंधों के साथ ही पर्यटन, संस्कृति और खेल संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लोगों के परस्पर संपर्क शामिल हैं।
  • इस बैठक में विदेश मंत्रालय और जापान के दूतावास के अलावा भारतीय पक्ष से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामले विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्य तथा जापानी पक्ष से जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी, जापान विदेश व्यापार संगठन, जापान फाउंडेशन और जापान के राष्ट्रीय पर्यटन संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • ज्ञातव्य है कि भारत-जापान एक्ट ईस्ट मंच की स्थापना हेतु प्रधानमंत्री शिंजो अबे की भारत यात्रा के दौरान 14 सितंबर, 2017 को दोनों देशों द्वारा सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/29154/Launch_of_IndiaJapan_Act_East_Forum