भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश

Justice Ranjan Gogoi to take charge as the new Chief Justice of India

प्रश्न-भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे?
(a)  न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
(b) न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
(c)  न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर
(d) न्यायमूर्ति अशोक भूषण
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
  • गौरतलब है कि 4 सितंबर, 2018 को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्र ने केंद्र सरकार से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की।
  • न्यायमूर्ति रंजन गोगोई 3 अक्टूबर, 2018 को शपथ ग्रहण करेंगे।
  • इस पद पर वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति दीपक मिश्र का स्थान लेंगे जो कि 2 अक्टूबर, 2018 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल 17 नवंबर, 2019 तक रहेगा।
  • वह अप्रैल, 2012 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने थे।
  • वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

 संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/cji-will-name-ranjan-gogoi-say-sources/article24845258.ece
https://www.firstpost.com/india/justice-ranjan-gogoi-set-to-be-appointed-next-cji-soli-sorabjee-hails-decision-calls-him-a-far-sighted-judge-5097681.html
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/justice-ranjan-gogoi-to-take-charge-as-the-new-chief-justice-of-india-on-october-3/articleshow/65636090.cms