भारत के संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

India's GSAT-18 Communication Satellite Launched Successfully

प्रश्न-6 अक्टूबर, 2016 को भारत के किस संचार उपग्रह का फ्रेंच गुयाना के कौरू प्रक्षेपण स्थल से सफल प्रक्षेपण किया गया?
(a) जीसैट-16 (b)जीसैट-14
(c) जीसैट-18 (d)जीसैट-17
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर, 2016 को भारत के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-18 (GSAT-18) का फ्रेंच गुयाना के कौरू प्रक्षेपण स्थल से यूरोपियन एरियन-5 VA-231 लांच वेहिकल द्वारा सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • जीसैट-18 इसरो का 20 वां उपग्रह है, जिसे एरियनस्पेस ने प्रक्षेपित किया।
  • जीसैट-18 इसरो द्वारा निर्मित 27वां भू-स्थिर संचार उपग्रह है।
  • जीसैट-18, 32 मिनट और 28 सेकंड की उड़ान के बाद एरियन 5 के ऊपरी चरण से अलग होकर भूमध्य रेखा से 6 डिग्री के कोण पर झुकी हुई 251.7 किमी. × 35,888 किमी. की दीर्घवृत्ताकार ‘भू-तुल्यकालिक अंतरण कक्षा’ (GTO: Geosynchronous Transfer Orbit) में स्थापित हो गया।
  • प्रक्षेपण यान से अलग होने के तुरंत बाद कर्नाटक के हासन स्थित इसरो की ‘मुख्य नियंत्रण सुविधा’ (MCF: Master Control Facility) ने जीसैट-18 का नियंत्रण एवं संचालन अपने हाथ में ले लिया।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्य नियंत्रण सुविधा इसरो के भू-स्थिर/भू-तुल्यकालिक उपग्रहों जैसे-इन्सैट, जीसैट तथा आईआरएनएस ऋंखला के उपग्रहों की मॉनीटरिंग एवं नियंत्रण करती है।
  • 3404 किग्रा. वजनी जीसैट-18, 48 ट्रांसपोंडर्स के साथ भारत के लिए दूरसंचार सेवाएं प्रदान करेगा।
  • जीसैट-18 का जीवन काल 15 वर्षों का होगा।
  • इस समय इसरो के 14 संचार उपग्रह कार्य कर रहे हैं।
  • इसके साथ ही एरियन-5 रॉकेट ऑस्ट्रेलियाई ‘स्काई मस्टर II’ उपग्रह को भी अंतरिक्ष में ले गया।
  • उल्लेखनीय है कि इसरो विगत 34 वर्षों से अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण हेतु एरियनस्पेस की सेवाएं ले रही है।
  • ज्ञातव्य है कि प्रायोगिक उपग्रह ‘एप्पल’ (Apple) इसरो का पहला उपग्रह था जिसे एरियनस्पेस ने एरियन-1 रॉकेट के जरिए वर्ष 1981 में प्रक्षेपित किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.isro.gov.in/Spacecraft/gsat-18
http://www.isro.gov.in/update/06-oct-2016/indias-gsat-18-communication-satellite-launched-successfully
http://www.arianespace.com/mission/ariane-flight-va231/