कावेरी बेसिन की स्थिति के आकलन हेतु एक उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन

High Level Technical Team Constituted for Cauvery Basin

प्रश्न-हाल ही में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने कावेरी बेसिन की स्थिति के आकलन हेतु किसकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन किया?
(a) आर.के.गुप्ता
(b) एस.मसूद हुसैन
(c) जी.एस. झा
(d) माधव चिताले
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2016 को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने कावेरी बेसिन की स्थिति के आकलन हेतु उच्च स्तरीय तकनीकी दल का गठन किया।
  • केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अध्यक्ष जी.एस. झा इस दल के अध्यक्ष हैं।
  • इस दल के अन्य सदस्यों में केंद्रीय जल आयोग के सदस्य एस. मसूद हुसैन, कृष्णा एवं गोदावरी बेसिन संगठन, सीडब्ल्यूसी हैदराबाद के चीफ इंजीनियर आर.के. गुप्ता, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्यों के मुख्य सचिव या उनके प्रतिनिधि तथा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी से एक-एक चीफ इंजीनियर शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि इस दल का गठन उच्चतम न्यायालय के 4 अक्टूबर, 2016 को दिये गये आदेश के अनुपालन में किया गया है।
  • इस दल का गठन कावेरी बेसिन की वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए बेसिन का दौरा करने के उद्देश्य से किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151448