भारत के प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा

प्रश्न- हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रहे। इनसे पूर्व किस भारतीय प्रधानमंत्री ने श्रीलंका की यात्रा संपन्न की थी।
(a) राजीव गांधी
(b) इन्द्र कुमार गुजराल
(c) लाल बहादुर शास्त्री
(d) डॉ. मनमोहन सिंह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 से 14 मार्च, 2015 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना के निमंत्रण पर श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  • उल्लेखनीय है कि 28 वर्षों के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली श्रीलंका यात्रा है।
  • गौरतलब है कि इनसे पूर्व वर्ष 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने श्रीलंका की यात्रा संपन्न की थी।
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका की संसद को संबोधित किया।
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में महाबोधि सोसाइटी का दौरा किया।
  • उन्होंने श्रीलंका में जाफना सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी।
  • प्रधानमंत्री ने जाफना में इलावलाई उत्तर-पश्चिम आवासीय परियोजना का लोकार्पण किया।
  • इस परियोजना के तहत 27,000 घर बनाए गए हैं।
  • प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में तलाईमन्नार में 1650 पियर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने रेलवे परियोजनाओं के लिए श्रीलंका को 318 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
  • प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के लोगों के लिए भारत आगमन पर इलेक्ट्रॉनिक वीजा सुविधा की घोषणा की।
  • इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की केंद्रीय बैंकों भारतीय रिजर्व बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुद्रा विनिमय समझौता किया है। इससे श्रीलंका के रुपये को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर वार्ता हुई।
  • इस दौरान दोनों देशों के मध्य चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए-
    1. रुहुना विश्वविद्यालय में रवींद्रनाथ टैगोर सभागार के निर्माण में सहयोग के लिए समझौता।
    2. दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता (इसके तहत इस वर्ष श्रीलंका में ‘भारत महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।
    3. युवा विकास के लिए समझौता।
    4. दोनों देशों के राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट से संबंधित समझौता।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/docpagehindi.aspx?docid=421
http://www.mea.gov.in/outgoing-visit-info-hi.htm?2/758/Visit+of+Prime+Minister+to+Sri+Lanka+March+1314+2015
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=34439
http://pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%95-2/