भारत का सबसे बड़ा फ्रेश वाटर इक्वेरियम

Jharkhand CM Raghubar Das inaugurates country’s biggest freshwater aquarium

प्रश्न- हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किस स्थान पर भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर इक्वेरियम रांची मछली घर का उद्घाटन किया?
(a) रांची
(b) ओरमांझी
(c) देवघर
(d) पलामू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 जून, 2017 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओरमांझी में भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर इक्वेरियम रांची मछली घर का उद्घाटन किया।
  • बिरसा मुंडा जैविक उद्यान परिसर स्थित मछली घर 36,000 वर्ग फीट में विस्तारित है।
  • इस मछली घर में 58 फिश टैंक में 120 प्रजाति की लगभग 1500 मछलियां प्रदर्शित की गयी हैं।
  • यह शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी एवं अपमार्जक श्रेणी की हैं।
  • इस मछली घर में भारत के अलावा बैंकाक व सिंगापुर से मछलियां मंगाकर रखी गयी हैं।
  • इको पार्क को 5.67 करोड़ रुपये की लागत राशि से 4.99 एकड़ में विकसित किया जा रहा है।
  • इस पार्क में रोज गार्डेन, चिल्ड्रेन जोन, भूल-भूलैया, झरना, फव्वारा आदि होंगे।
  • इसके अलावा पार्क के पास ही तितली पार्क भी विकसित किया जा रहा है जहां रंग-बिरंगी विभिन्न प्रजातियों की तितलियां रहेंगी।

संबंधित लिंक
http://www.dailypioneer.com/state-editions/ranchi/largest-freshwater-aquarium-to-be-unveiled-today.html
http://www.hindi.indiasamvad.co.in/states/-india-largest-freshwater-aquarium-in-oranzhi-ranchi–26985
http://www.financialexpress.com/india-news/jharkhand-cm-raghubar-das-inaugurates-countrys-biggest-freshwater-aquarium/739908/