भारत का पहला स्पेस म्यूजियम

India’s first space museum inaugurated in Hyderabad
प्रश्न-भारत के पहले ‘‘स्पेस साइंस म्यूजियम’’ का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) हैदराबाद
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) चेन्नई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 26 जुलाई, 2019 को आम जनता में अंतरिक्ष क्षेत्र में रूचि बढ़ाने के लिए भारत के पहले स्पेस साइंस म्यूजियम का उद्घाटन हैदराबाद में किया गया।
  • इसका उद्घाटन तेलगांना के गवर्नर ई.एस.एल. नरसिम्हा द्वारा किया गया।
  • शहर के मध्य में नौबत पहाड़ियों पर बना यह म्यूजियम इसरो एवं बी.एम. बिड़ला के संयुक्त प्रयास द्वारा बनाया गया है।
  • स्पेस म्यूजियम के लिए बी.एम. बिड़ला साइंस सेंटर ने साइंस म्यूजियम की इमारत में 9000 वर्ग फीट की जगह दी है। जहां पहले से ही तारामंडल, सफेद संगमरमर मंदिर और डायनासोर म्यूजियम स्थित है।
  • इसमें इंडियन लांच व्हीकल्स, जीएसएलवी मॉक-3, जीएसएलवी मॉक-2 और पीएसएलवी, चन्द्रयान-1, मार्क्स आर्बिट स्पेसक्राफ्ट, आर्यभट्ट, एप्पल, भास्कर, रोहिणी आरएस-1 और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।
  • इसका उद्घाटन बिड़ला आर्कियोलॉजिकल एवं कल्चरल इंस्टीट्यूट के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया है।
  • गौरतलब है कि अंतरिक्ष विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का पता लगाने के लिए एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 24 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
  • इस संग्रहालय में भारत के अंटार्कटिक स्पेस स्टेशन (दक्षिण गंगोत्री) का भी अवलोकन आगतुंक कर सकते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/national/indias-first-space-museum-inaugurated-in-hyderabad/article29091715.ece

https://www.isro.gov.in/update/08-aug-2019/space-museum-opened-hyderabad-with-isro-collaboration

https://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/space-museum-opens-at-birla-science-centre/article28726434.ece