भारत का डेटा उपयोग दुनिया में सबसे अधिक ‘‘प्रति स्मार्टफोन 9.8 जीबी प्रतिमाह’’

प्रश्न-भारत में स्मार्टफोन डेटा उपयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) प्रति स्मार्टफोन भारत का डेटा उपयोग 9.8 जीबी प्रतिमाह है।
(b) नार्थ-ईस्ट एशिया 7.1 जीबी के साथ दूसरे स्थान पर
(c) उत्तरी अमेरिका 7 जीबी के साथ तीसरे स्थान पर
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • जून, 2019 की एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2018 तक प्रतिमाह भारत का स्मार्टफोन में डेटा उपयोग 9.8 जीबी के साथ दुनिया में सबसे अधिक था।
  • इतना अधिक डेटा उपयोग के प्रमुख कारण दीर्घकालिक विकास (Long Term Evalution-LTE) सब्सक्रिप्शन, सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली आकर्षक डेटा योजना और युवाओं की बदलती वीडियो देखने की आदतें थीं।
  • रिपोर्ट के अनुसर, 7.1 जीबी प्रतिमाह के डाटा उपयोग के साथ उत्तर-पूर्व एशिया दूसरे तथा 7 जीबी प्रतिमाह डेटा उपयोग के साथ उत्तरी अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा।
  • पश्चिम एशिया और अफ्रीका क्षेत्र में 3 जीबी प्रतिमाह स्मार्टफोन के साथ डेटा उपयोग खपत सबसे कम रही।
  • भारत क्षेत्र (नेपाल और भूटान सहित) में वर्ष 2024 तक 11 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ कुल स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन 1.1 बिलियन तक हो जाएगा।
  • वर्ष 2018 में भारत में कुल मोबाइल ब्राडबैंड संख्या 610 मिलियन थी, जो 13 प्रतिशत सीएजीआर से वर्ष 2024 तक 1.25 बिलियन हो जाएगी।
  • भारत में वर्ष 2018 में 4 जी एलटीई सब्सक्रिप्शन 450 मिलियन थी, जो वर्ष 2024 तक बढ़कर 1.16 बिलियन हो जाएगी।
  • वर्ष 2018 में मोबाइल डेटा ट्रैफिक 4.6 एक्साबाइट (ई.बी.) प्रतिमाह है, जो वर्ष 2024 तक बढ़कर 16 ई.बी. हो जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन उपयोगकर्ता भविष्य में आने वाली 5जी सेवाओं के लिए 66 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम भुगतान करने को तैयार हैं।
  • एरिक्सन
  • एरिक्सन सेवा प्रदाताओं के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के अग्रणी प्रदाताओं में से एक है।
  • दुनिया का लगभग 40 प्रतिशत मोबाइल ट्रैफिक एरिक्सन नेटवर्क के माध्यम से है।
  • एरिक्सन का मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.businesstoday.in/current/corporate/smartphones-indian-users-data-consumption-ericsson-mobilephones-5g/story/357579.html https://www.ericsson.com/en/about-us

https://www.thehindu.com/business/Industry/india-has-highest-data-usage-report/article28078254.ece