भारत और डब्ल्यूएचओ में समझौता

प्रश्न-विश्व स्वास्थ्य संगठन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।
(b) विश्व स्वास्थ्य संगठन के 192 सदस्य देश और 2 संबद्ध सदस्य हैं।
(c) इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।
(d) इसके वर्तमान महानिदेशक डॉ. टैड्रोस एधानोम धेब्रेयेसस हैं।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मध्य हुए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का प्रतिनिधित्व भारत में कंट्री कार्यालय के माध्यम से कार्यरत दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया।
  • यह समझौता ज्ञापन 13 मार्च, 2018 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित हुआ था।
  • द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों के मध्य सहयोग को प्रोत्साहित करेगा जिससे भारत के लोगों की सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं।
  • इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है।
  • वर्तमान में इस संगठन के महानिदेशक डॉ. टैड्रोस एधानोम घेब्रेयेसस (इथिओपिया) हैं।

संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1530154