भारत एवं उरुग्वे के मध्य समझौता

Cabinet approves Agreement between India and Uruguay

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत एवं उरुग्वे के मध्य किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु एक समझौता को मंजूरी प्रदान की?
(a) सीमा शुल्क
(b) पर्यटन
(c) कृषि
(d) अंतरिक्ष
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 जनवरी, 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और उरुग्वे के बीच सीमा शुल्क मामलों पर सहयोग एवं आपसी सहायता हेतु एक समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • यह समझौता सीमा शुल्क से जुड़े अपराधों की जांच और रोकथाम से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
  • इस समझौता से दोनों देशों के बीच व्यापार करने में सुविधा एवं वस्तुओं के प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने की उम्मीद है।
  • उल्लेखनीय है कि उरुग्वे लैटिन अमेरिका के व्यापारिक संगठन मर्कोसुर (MERCOSUR) के सदस्यों में भारत का महत्वपूर्ण भागीदार है।
  • मर्कोसुर के अन्य सदस्यों में अर्जेंटीना, ब्राजील, पराग्वे तथा वेनेजुएला शामिल हैं।
  • भारत ने मर्कोसुर के साथ तरजीही व्यापार समझौते (Preferential Trade Agreement: PTA) पर हस्ताक्षर किया जो 1 जून, 2009 से प्रभावी है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156117