भारतीय नौसेना द्वारा स्कॉर्पियन लीक जांच हेतु उच्च स्तरीय समिति

Admiral Ashok Kumar committee

प्रश्न-हाल ही में भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पियन पनडुब्बी के डाटा लीक मामले और इससे नौसेना को हुए नुकसान की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया?
(a) एडमिरल अशोक कुमार
(b) एडमिरल दीपक कुमार
(c) एडमिरल सुनील कुमार
(d) एडमिरल संजय पाठक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2016 को भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पियन पनडुब्बी के डाटा लीक मामले और इससे नौसेना को हुए नुकसान की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।
  • समिति के अध्यक्ष उप-नौसेना प्रमुख एडमिरल अशोक कुमार होंगे।
  • ज्ञातव्य है कि एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी रक्षा कंपनी डीसीएनएस के मध्य महत्वपूर्ण स्कॉर्पियन पनडुब्बी समझौते की गुप्त जानकारी लीक होने की खबर प्रकाशित की थी।
  • लीक हुई जानकारी लगभग 22,400 पन्ने की है जिसमें पनडुब्बी की टोही क्षमता और खुफिया जानकारियां हासिल करने से जुड़ी तकनीकी विशेषताएं शामिल हैं।\
  • गौरतलब है कि नौसेना मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में डीसीएनएस की मदद से 6 पनडुब्बियां बना रही है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://airworldservice.org/english/archives/32351
http://news.xinhuanet.com/english/2016-08/30/c_135645092.htm
http://www.newsroompost.com/306438/scorpene-data-leak-serious-waiting-for-probe-report-navy-chief/