‘ब्लैक होल’ सिक्का

प्रश्न-मार्च, 2019 में ब्रिटेन के रॉयल मिंट ने किस वैज्ञानिक के सम्मान में 50 पेंस का सिक्का (‘ब्लैक होल’ सिक्का) जारी किया?
(a) आइजैक न्यूटन
(b) स्टीफन फ्लेमिंग
(c) स्टीफन हॉकिंग
(d) चार्ल्स डार्विन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 मार्च, 2019 को ब्रिटेन के रायॅल मिंट ने प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में 50 पेंस का सिक्का जारी किया।
  • इस सिक्के का नाम ‘ब्लैक होल’ रखा गया है।
  • यह स्टीफन हॉकिंग के ब्लैक होल पर प्राथमिक (Seminal) कार्य से प्रेरित है।
  • ब्लैक होल का चित्रण हॉकिंग की सर्वाधिक बिकने वाली किताब ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ में किया गया है।
  • विश्व के सबसे प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिकविदों में से एक हॉकिंग की मृत्यु विगत वर्ष 76 वर्ष की आयु में हुई थी।
  • यह सिक्का चांदी और सोने से निर्मित किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.royalmint.com/our-coins/events/stephen-hawking/
https://www.thehindubusinessline.com/news/science/uk-issues-new-black-hole-coin-in-honour-of-stephen-hawking/article26509768.ece