बेंगलुरू सेफ सिटी परियोजना का नेतृत्व

Honeywell bags ₹496.57 crore Bengaluru Safe City project

प्रश्न-अक्टूबर‚ 2021 में किस कंपनी को भारत सरकार ने निर्भया फंड के तहत प्रस्तावित बेंगलुरू सेफ सिटी परियोजना का नेतृत्व करने के लिए चुना है?
(a) मैक्सवेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
(b) अल्फांजो ऑटोमेशन लिमिटेड
(c) हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड
(d) रॉकवेल ऑटोमेशन लिमिटेड
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड को भारत सरकार ने निर्भया फंड के तहत प्रस्तावित बेंगलुरू सेफ सिटी परियोजना का नेतृत्व करने के लिए चुना है।
  • यह जानकारी 20 अक्टूबर‚ 2021 को हनीवेल ने स्वयं प्रदान की।
  • यह परियोजना गृह मंत्रालय की एक पहल है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण बनाना है‚ जिससे वे लिंग आधारित हिंसा या उत्पीड़न के खतरे के बिना सभी अवसरों का लाभ ले सकें।
  • इस परियोजना की लागत राशि 496.57 करोड़ रुपये है।
  • हनीवेल एक अत्याधुनिक वीडियो सिस्टम का प्रबंधन करने के लिए एक एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना करेगी।
  • इस सेंटर से शहर में 3000 से अधिक स्थानों पर लगे 7000 से अधिक वीडियो कैमरे जुड़े होंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/cities/bangalore/honeywell-bags-49657-crore-bengaluru-safe-city-project/article37088871.ece
https://indianexpress.com/article/cities/bangalore/bengaluru-safe-city-project-awarded-to-private-bidder-7581893/