बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर‚ 2021

प्रश्न-19 दिसंबर‚ 2021 को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर‚ 2021 के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। पुरस्कार विजेताओं के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) एम्मा राडुकानु को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर‚ 2021 चुना गया है।
(b) सिमोन बाइल्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हेतु चुनी गईं हैं।
(c) राचेल ब्लैकमोर वर्ल्ड स्पोर्ट स्टार चुने गए हैं।
(d) हेलेन रोलासन अवॉर्ड हेतु सैम बारलो को चुना गया है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 दिसंबर‚ 2021 को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड‚ 2021 के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई।
  • महिला टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानु (Emma Raducanu) को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर चुना गया है।
  • एम्मा राडुकानु ने यू.एस. ओपन‚ 2021 के महिला एकल का खिताब जीता है।
  • वर्ष 2004 में बिंबलडन जीतने वाली मारिया शारापोवा के बाद राडुकानु सबसे कम उम्र (18 वर्ष) की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं।
  • वह 44 वर्षों में ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी हैं।
  • अन्य प्रदत्त पुरस्कार-
  • कोच ऑफ द ईयर-गैरेथ साउथगेट
  • टीम ऑफ द ईयर-इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम
  • वर्ल्ड स्पोर्ट स्टार-राचेल ब्लैकमोर
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-सिमोन बाइल्स
  • हेलेन रोलासन अवॉर्ड-जेन बीट्टी (Jen Beattie)
  • अनसंग हीरो-सैम बारलो
  • यंग स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर-स्काई ब्राउन

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/sport/sports-personality/59687576