बिहार कृषि रोड मैप, 2017-22

Launches Bihar Krishi road map 2017-2022

प्रश्न-हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार कृषि रोड मैप का शुभारंभ किस स्थान से किया?
(a) पटना
(b) राजगीर
(c) गया
(d) बक्सर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 नवंबर, 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पटना में चंपारण आंदोलन के शताब्दी समारोह पर ‘बिहार कृषि रोड मैप 2017-22’ की शुरूआत की।
  • कृषक समुदाय को सशक्त बनाने तथा कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार हेतु तीसरे ‘कृषि रोड मैप’ का शुभारंभ किया गया।
  • पहले कृषि रोड मैप का शुभारंभ वर्ष-2008 में किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि बिहार में चंपारण आंदोलन का शताब्दी समारोह अप्रैल, 2017 से मनाया जा रहा है।
  • महात्मा गांधी ने इस आंदोलन के माध्यम से इस बात पर महत्व दिया था कि किसान भारतीय जीवन तथा नीति निर्माण के केंद्र में हैं जो आज भी सत्य है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173341
http://www.newsbharati.com/Encyc/2017/11/9/Bihar-Krishi-Road-map.html