बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान

Nitish Kumar launches campaign to end dowry, child marriage in Bihar

प्रश्न-2 अक्टूबर, 2017 को किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा बाल विवाह और दहेज प्रथा की समाप्ति हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) मध्य प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 अक्टूबर, 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बाल विवाह और दहेज प्रथा की समाप्ति हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया।
  • बिहार में बाल विवाह की दर लगभग 39 प्रतिशत है।
  • देशभर में महिला उत्पीड़न के संदर्भ में बिहार का 26 वां स्थान है।
  • दहेज उत्पीड़न के मामले में बिहार उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है।
  • दहेज उत्पीड़न रोकने हेतु देश में पहले से ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 लागू है।
  • इस अधिनियम के तहत दहेज लेना या देना दोनों दंडनीय अपराध घोषित किया गया है।
  • दहेज से ज़़ुडे गंभीर अपराध जैसे दहेज मृत्यु (304 बी, आईपीसी) और दहेज से जुड़ी क्रूरता (498 ए, आईपीसी) भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय है।
  • बाल विवाह निषेध प्रतिषेध अधिनियम, 2006, 1 नवंबर, 2017 से लागू हुआ।
  • इस अधिनियम के तहत विवाह हेतु लड़के की उम्र, 21 वर्ष व लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होने पर प्रतिबंधित किया गया है।

संबंधित लिंक
http://www.livemint.com/Politics/Fopj69qOk1AgYmrrx2cp2I/Nitish-Kumar-launches-campaign-to-end-dowry-child-marriage.html
http://indianexpress.com/article/india/bihar-cm-nitish-kumar-campaigns-against-child-marriage-dowry-on-gandhi-jayanti-4871706/
http://vle.du.ac.in/mod/book/print.php?id=12503&chapterid=26164