बंगलुरू जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजना (चरण-3) (1)

Bengaluru Water Supply and Sewerage Project (Phase 3) (I)

प्रश्न-हाल ही में जापान सरकार ने बंगलुरू जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजना (चरण-3)(1) हेतु कितनी राशि की जेआईसीए आधिकारिक विकास ऋण सहायता की प्रतिबद्धता व्यक्त की?
(a)  40 अरब येन
(b) 42 अरब येन
(c)  45 अरब येन
(d) 48 अरब येन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी, 2018 को जापान सरकार ने बंगलुरू जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजना (चरण-3) (1) हेतु 45 अरब येन (लगभग 2587 करोड़ रुपए) की जेआईसीए आधिकारिक विकास ऋण सहायता की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव एस. सेल्वाकुमार और भारत में जापान के राजदूत केन्जी हीरामत्सु के बीच इससे संबंधित दस्तावेजों का अदान-प्रदान किया गया।
  • इस परियोजनांतर्गत वृहद बंगलुरू महानगर पालिका (BBMP) क्षेत्र, मुख्यतः 110 गांवों के निवासियों को सुरक्षित एवं स्थिर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और साथ ही सीवरेज सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • इसके लिए जल शोधन संयंत्र और सीवरेज शोधन संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
  • जिससे कर्नाटक राज्य के बीबीएमपी से जुड़े क्षेत्रों में निवासरत लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और साथ ही निवेश माहौल में भी अपेक्षित सुधार होगा।
  • ज्ञातव्य है कि भारत और जापान के मध्य वर्ष 1958 से ही द्विपक्षीय विकास सहयोग संबंध स्थापित हैं।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1517656