फोर्ब्स एशिया की परोपकार के नायकों की सूची-2016

Asia's 2016 Heroes Of Philanthropy

प्रश्न-6 जुलाई, 2016 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स एशिया’ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के परोपकारियों की वार्षिक सूची जारी की। इस नवीनतम सूची में कितने भारतीयों को शामिल किया गया है?
(a) 9
(b) 7
(c) 5
(d) 6
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 जुलाई, 2016 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स एशिया’ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के परोपकारियों की 10वीं वार्षिक सूची जारी की।
  • इस सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 13 देशों के 40 परोपकारियों को शामिल किया गया है।
  • ‘फोर्ब्स एशिया’ की इस नवीनतम सूची में 5 भारतीयों को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के एक सबसे बड़े नैतिक फंड के संस्थापक पीटर हॉल (Peter Hall) ने अपनी फर्म से हुए लाभ में से 5 प्रतिशत तथा अपनी व्यक्तिगत आय का 25 प्रतिशत पर्यावरण और पशुओं की सुरक्षा के लिए दान दिया।
  • उन्होंने कई वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर सागर संरक्षण और पशु कल्याण के लिए दान में दिया।
  • इस सूची में भारत से बेन इंडिया के सीईओ अमित चंद्रा व उनकी पत्नी अर्चना चंद्रा, संपर्क फांउडेशन के संस्थापक विनीत नायर व अनुपमा नायर तथा सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला शामिल हैं।
  • बेन इंडिया के सीईओ अमित चंद्रा व उनकी पत्नी अर्चना चंद्रा प्रतिवर्ष अपनी आय का 75 प्रतिशत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए दान करते हैं।
  • इन्होंने सोनीपत अशोक यूनिवर्सिटी की स्थापना का वित्तपोषण तथा मुंबई में बच्चों के लिए अस्पताल बनाने में सहयोग किया जो देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।
  • संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर व उनकी पत्नी अनुपमा नायर ने 2005 से अब तक लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान प्राथमिक शिक्षा को बदलने के लिए दिया।
  • सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने गत वर्ष से 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर के दान से 50 कचरा ढोने वाले ट्रकों और 70 लोगों की टीम के साथ पुणे को साफ करने का अभियान चला रहे हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/johnkoppisch/2016/07/06/asias-2016-heroes-of-philanthropy/#594fc1f54e7e
http://www.forbes.com/sites/forbespr/2016/07/07/forbes-asias-heroes-of-philanthropy-list-features-notable-givers-making-their-mark-on-the-region/#2e21a261fff4
http://economictimes.indiatimes.com/news/company/corporate-trends/five-indians-on-forbes-asias-heroes-of-philanthropy-list/articleshow/53171467.cms
http://www.ibtimes.co.in/do-you-know-any-5-indians-forbes-list-asias-2016-heroes-philanthropy-686395