फोर्ब्सः विश्व के 100 सबसे अमीर प्रोद्योगिकी अरबपतियों की सूची

The 100 Richest Tech Billionaires In The World In 2016

प्रश्न-अभी हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी अरबपतियों की सूची में प्रथम स्थान किसका है?
(a) बिल गेट्स
(b) मार्क जुकरबर्ग
(c) जैक मा
(d) लैरी एलिसन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 अगस्त, 2016 को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा ‘विश्व के 100 सबसे धनी प्रौद्योगिकी अरबपतियों’ की सूची जारी की गयी।
  • सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 78 बिलियन डॉलर की निवल सम्पत्ति के साथ प्रथम स्थान पर हैं।
  • अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस 66.2 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
  • फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग तीसरे तथा ओरेकल के अध्यक्ष लैरी एलिसन चौथे स्थान पर हैं।
  • सूची में दो भारतीय विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी तथा एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर शामिल हैं।
  • 16 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ अजीम प्रेमजी 13 वें तथा 11.7 बिलियन डॉलर की कुल सम्पत्ति के साथ शिव नाडर 17वें स्थान पर हैं।
  • तकनीकी क्षेत्र में भारतीय मूल के दो अमेरिकी-सिम्फनी टेक्नॉलाजी ग्रुप के सीईओ रोमेश वाधवानी तथा आईटी कंसल्टेंट व आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल के संस्थापक भरत देसाई एवं उनकी पत्नी नीरजा सेठी देसाई भी सूची में शामिल हैं।
  • फोर्ब्स द्वारा जारी सूची में शामिल उद्योगपतियों की कुल सम्पत्ति 892 बिलियन डॉलर है जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक है।
  • 100 सर्वाधिक अमीर अरबपतियों की सूची में 51 अरबपति अमेरिका के हैं। 19 अरबपतियों के साथ चीन का दूसरा स्थान है।
  • 25.8 बिलियन डॉलर की कुल सम्पत्ति के साथ अलीबाबा के संस्थापक जैक मा चीन के सर्वाधिक धनी प्रौद्योगिकी अरबपति हैं।
  • कनाडा के 5, जर्मनी के 4, दक्षिण कोरिया के 3, हांगकांग के 3, जापान के 3, ताइवान के 2, इजरायल, भारत, ऑस्ट्रेलिया के 2 तथा यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, रूस और ब्राजील के 1 अरबपति सूची में शामिल हैं।
  • फोर्ब्स की इस सूची में 5 महिलाएं शामिल हैं।
  • 33वें पायदान पर स्थित चीन की झाऊ क्विन्फेई (Zhou Qunfei) 6.4 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति के साथ शीर्ष महिला प्रौद्योगिकी अरबपति हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/katevinton/2016/08/10/the-100-richest-tech-billionaires-in-the-world-in-2016/#10895cee6b3f
http://www.forbes.com/richest-in-tech/#2c5ab7cc3b51
http://money.bhaskar.com/news/MON-ECN-INTE-azim-premji-and-shiv-nadar-in-forbes-list-of-100-richest-people-in-technology-bu-539369.html
http://www.thehindu.com/news/national/premji-nadar-in-forbes-list-of-100-richest-tech-tycoons/article8973411.ece