फोर्ब्सः विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाएं-2017

The World's 100 Most Powerful Women

प्रश्न-हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा जारी वर्ष 2017 हेतु विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निम्न में से कौन-सी भारतीय महिला शामिल रही?
(a) प्रियंका चोपड़ा
(b) दीपिका पादुकोण
(c) नीता अंबानी
(d) अरुंधति भट्टाचार्य
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 नवंबर, 2017 को अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने वर्ष 2017 हेतु विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं (The World’s 100 Most Powerful Women in 2017) की सूची जारी की।
  • इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री ‘थेरेसा मे’ तथा बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह अध्यक्ष मेलिंडा गेट्स इस सूची में क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर हैं।
  • फेसबुक की मुख्य संचालन अधिकारी शेरील सैंडबर्ग चौथे तथा जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बर्रा पांचवें स्थान पर रहीं।
  • सूची में 5 भारतीय महिलाओं को भी शामिल किया गया है।
  • आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर को 32वां, एचसीएल टेक्नोलॉजिस (HCL Technologies) की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा को 57वां, भारत की जैव-प्रौद्योगिकी एवं औषधि उद्योग कंपनी बायोकॉन (Biocon) की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को 71वां तथा एचटी मीडिया (HT Media) की शोभाना भारतीय को 92वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सूची में 97वां स्थान मिला।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वजिद को सूची में 30वां स्थान दिया गया है।
  • सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पुत्री इवानका ट्रंप को 19वां, भारतीय मूल की अमेरिकी इंद्रा नूयी तथा निक्की हेली को क्रमशः 11वां तथा 43वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने वाली हिलेरी क्लिंटन को 65वां स्थान प्राप्त हुआ।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/sites/carolinehoward/2017/11/01/the-worlds-100-most-powerful-women-in-2017/#548357303148
https://www.forbes.com/pictures/59f23e33a7ea436b47b468b6/2017-power-women-top-20/#3d253151bf8c
https://www.forbes.com/power-women/list/
https://www.forbes.com/profile/angela-merkel/?list=power-women