फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2021

FORMULA 1 ETIHAD AIRWAYS ABU DHABI GRAND PRIX 2021

प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में संपन्न अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स रेस के बाद किसने फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2021 का खिताब जीत लिया है?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) मैक्स वर्सटाप्पेन
(c) वाल्टेरी बोट्टास
(d) पियरे गैस्ली
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 10-12 दिसंबर‚ 2021 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2021 की अंतिम कार रेस (22वीं कार रेस) अबूधाबी ग्रैंड प्रिक्स‚ 2021 अबू धाबी में संपन्न हुई।
  • यह रेस रेडबुल के ड्राइवर मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स) पर रहे।
  • मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (यू.के.) दूसरे स्थान पर रहे।
  • फेरारी के ड्राइवर कार्लोस सेंज (स्पेन) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • वर्ष 2021 की अंतिम रेस (22वीं) की समाप्ति के बाद मैक्स वर्सटाप्पेन ने फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2021 का खिताब जीत लिया।
  • रेड बुल टीम के ड्राइवर मैक्स वर्सटाप्पेन ने 10 रेस जीतकर सर्वाधिक 395.5 अंक अर्जित किए।
  • वर्सटाप्पेन विश्व चैंपियन बनने वाले पहले डच ड्राइवर हैं।
  • वर्ल्ड कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप का खिताब सर्वाधिक 613.5 अंकों के साथ मर्सिडीज बेंज ने जीता है।
  • माइकल शूमाकर और लुईस हैमिल्टन ने सर्वाधिक 7 बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/en/results.html/2021/races/1107/abu-dhabi/race-result.html