फॉर्च्यून ग्लोबल-500, 2019

Fortune Global 500 list
प्रश्न-जुलाई, 2019 में फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल-500’ जारी की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(ii) इस सूची में भारत की 7 कंपनियां शामिल हैं।
(iii) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) इस सूची में शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में प्रसिद्ध पत्रिका फॉर्च्यून ने विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्च्यून ग्लोबल-500 (Fortune Global-500), 2019’ जारी की।
  • इस सूची में विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में प्रसिद्ध अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमार्ट (Walmart) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
  • इस सूची में शामिल विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों ने वर्ष 2018 में कुल 2.15 ट्रिलियन डॉलर का लाभ प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फार्च्यून ग्लोबल 500’ में भारत की 7 कंपनियां शामिल हैं।
  • इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनी (106वें स्थान) बनी।
  • रिलायंस के अतिरिक्त इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, 117वें; ONGC ; 160वें; SBI, 236वें; टाटा मोटर्स, 265वें; भारत पेट्रोलियम, 275वें; राजेश एक्सपोर्ट्स, 495वें स्थान पर हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://fortune.com/global500/2019/

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/reliance-topples-ioc-to-become-highest-ranked-indian-co-on-fortune-global-500-list-119072301155_1.html

https://www.businesstoday.in/current/corporate/reliance-industries-overtakes-indian-oil-on-fortune-global-500-list/story/367361.html