‘फॉर्च्यून’ की विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची-2017

The World’s 50 Greatest Leaders

प्रश्न-हाल ही में ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका द्वारा जारी विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची में किस भारतीय को शामिल किया गया है?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) कैलाश सत्यार्थी
(c) अरुंधति भट्टाचार्य
(d) चंदा कोचर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 मार्च, 2017 को ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका ने विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची (World’s 50 Greatest Leaders) जारी की।
  • इस वर्ष की सूची में थियो इप्स्टीन (Theo Epstein) अध्यक्ष, बेसबाल ऑपरेशन्स, शिकागो कब्स को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस सूची में अलीबाबा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा को दूसरा, ईसाइयों के सर्वोच्च धर्म गुरु पोप फ्रांसिस को तीसरा बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की अध्यक्ष मिलिंडा गेट्स को चौथा तथा अमेजन के संस्थापक तथा सीईओ जेफ बेजोस को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के संस्करण में ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका द्वारा इस सूची में केवल एक भारतीय शामिल किया गया है।
  • इस सूची में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रथम महिला अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य को 26वां स्थान प्राप्त हुआ है।

संबंधित लिंक
http://fortune.com/2017/03/23/worlds-50-greatest-leaders-intro/
http://fortune.com/worlds-greatest-leaders/
http://fortune.com/worlds-greatest-leaders/theo-epstein-1/