फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप-2015

प्रश्न- हाल ही में संपन्न हुई फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप-2015 का आयोजन निम्न में से किस स्थान पर हुआ?
(a) सोची, रूस
(b) दिल्ली, भारत
(c) सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
(d) न्यूयार्क, अमेरिका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2015 के मध्य रूस के सोची में फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप-2015 (Fide World Women’s Chess Championship-2015) का आयोजन हुआ।
  • इस प्रतियोगिता में 28 देशों के 64 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • 5 अप्रैल, 2015 को संपन्न हुए फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की मारिया मूजीचुक ने रूस की नतालिया पोगोनिना को 2.5-1.5 के स्कोर से पराजित कर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता।
  • उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता को जीतकर वे 15वीं महिला विश्व चैंपियन बन गईं।
  • अंतिम मुकाबले में मारिया मूजीचुक से पराजित होने के पश्चात नतालिया पोगोनिना को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान (रजत पदक) प्राप्त हुआ।
  • इस प्रतियोगिता में भारतीय शतरंज खिलाड़ी द्रोणावल्ली हरिका ने स्वीडिश ग्रैंडमास्टर पिया क्रैमलिंग के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
  • चैंपियनशिप में कुल पुरस्कार राशि 450,000 अमेरिकी डॉलर निर्धारित की गई थी।
  • इस पुरस्कार राशि के अंतर्गत प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) पाने वाले को 60,000, द्वितीय स्थान (रजत पदक) धारण करने वाले को 30,000 तथा तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त करने वाले को 20,000 अमेरिकी डॉलर की राशि दी गई।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sochi2015.fide.com/