फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)

प्रश्न-जून, 2019 में ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क कोर्स’ (FATF) की सदस्यता प्राप्त करने वाला प्रथम अरब देश कौन है?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) यमन
(c) सऊदी अरब
(d) ओमान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में सऊदी अरब FATF की सदस्यता प्राप्त करने वाला प्रथम अरब देश बना।
  • सऊदी अरब को इस संस्था (FATF) के 39वें सदस्य देश के रूप में दर्जा दिया गया।
  • यह निर्णय ‘FATF’ सदस्यों की 21 जून, 2019 को ओरलैंडो (अमेरिका) में आयोजित एक सम्मेलन में लिया गया।
  • वर्ष 2015 में सऊदी अरब को इस संस्था के पर्यवेक्षक सदस्य का दर्जा दिया गया था।
  • यह संगठन मनी लॉडि्रंग, आतंकवादी वित्तपोषण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी।
  • संस्था का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
  • भारत वर्ष 2010 में इस संस्था का सदस्य बना था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.arabnews.com/node/1514241/saudi-arabia
https://www.fatf-gafi.org/countries/#FATF