प्राची घाटी की सभ्यता

INTACH to document heritage of Prachi Valley Civilisation

प्रश्न-प्राची घाटी किस राज्य में स्थित है?
(a) कर्नाटक
(b) आंध्र प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर, 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास द्वारा ओडिशा स्थित प्राची घाटी के स्मारकों के दस्तावेजीकरण हेतु इंटैक (INTACH) के सहयोग से एक परियोजना शुरू की गई।
  • इस परियोजना के तहत नदी के मुहाने से नदी के पूरे खंड का सर्वेक्षण किया जाएगा और एक व्यापक रिपोर्ट ‘डाक्यूमेंटिंग द मान्यूमेंट्स ऑफ द प्राची वैली’, (Documenting The Monumnst of the Prachi Valley) बनाई जाएगी।
  • परियोजना की अवधि छ माह होगी।
  • इस परियोजना पर कुछ दिन पूर्व भुवनेश्वर के समीप भिनजारपुर में बाकरेश्वर मंदिर से काम शुरू हो गया।
  • पुरातात्विक साक्ष्यों से पता चलता है कि प्राची घाटी की सभ्यता हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से भी पहले की है।
  • महानदी की सहायक नदी प्राची भुवनेश्वर से करीब 10 किमी. दूर निकलती है।
  • यह नदी पुरी, खुर्दा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों से होकर प्रवाहित होती है।
  • इसी क्षेत्र को प्राची घाटी के नाम से जाना जाता है।

संबंधित लिंक
http://indiatoday.intoday.in/story/intach-to-document-heritage-of-prachi-valley-civilisation/1/1091487.html
http://bhasha.ptinews.com/news/1661176_bhasha