प्रमुख खनिज खानों के लिए स्टार रेटिंग हेतु वेब पोर्टल का शुभारंभ

Goyal launches portal for star rating of major mineral mines

प्रश्न-हाल ही केंद्रीय खान, विद्युत कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने कब प्रमुख खनिज खानों के लिए स्टार रेटिंग हेतु वेब पोर्टल का शुभारंभ किया?
(a) 11 अगस्त, 2016
(b) 18 अगस्त, 2016
(c) 29 जुलाई, 2016
(d) 14 अगस्त, 2016
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 अगस्त, 2016 को केंद्रीय खान, विद्युत कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने प्रमुख खनिज खानों के लिए स्टार रेटिंग हेतु वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • यह ऑनलाइन पोर्टल भारतीय खान ब्यूरो (IBM) द्वारा राष्ट्रीय स्मार्ट सुशासन संस्थान (NISG), हैदराबाद की सहायता से विकसित की गई है।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य दीर्घकालिक कार्यप्रणाली को अपनाने हेतु सभी खानों को कम से कम संभव समय में स्टार रेटिंग के लिए न्यूनतम मानकों हेतु तैयार करना है।
  • स्टार रेटिंग निम्नलिखित प्रमुख मानदंडों पर आधारित होगी-
  • पर्यावरण प्रभावों को कम करने के लिए वैज्ञानिक और प्रणालीबद्ध खनन।
  • खनन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनरुद्धार के सामाजिक प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करना।
  • स्थानीय समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए स्थानीय सामुदायिक और कल्याण कार्यक्रम।
  • खान संचालन और सूचना के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करना।
  • स्टार रेटिंग के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं-
  • खनन गतिविधियों द्वारा भूमि, जल और वायु में होने वाले पर्यावरण प्रभावों में व्यापक रूप से कमी लाना।
  • खानों के लिए पर्यावरण, वन, खनन योजना आदि की अनुमति प्राप्त करने में विलंब को कम करना।
  • उच्च मानकों और श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों के अनुपालन को प्रोत्साहन देना।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149017
http://www.pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=53666
http://www.odishanewsinsight.com/india-news/piyush-goyal-launches-web-portal-for-star-rating-of-major-mineral-mines/
http://economictimes.indiatimes.com/industry/indl-goods/svs/metals-mining/govt-unveils-portal-for-star-rating-of-mines/articleshow/53761632.cms