पेगी व्हिट्सन

Astronaut Peggy Whitson has returned to Earth, a couple more NASA records in hand

प्रश्न-अंतरिक्ष अन्वेषण में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज (आयु-57 वर्ष) महिला अंतरिक्ष यात्री हैं-
(a) सेली राइड
(b) पेगी व्हिट्सन
(c) लिउ वांग
(d) सुनीता विलियम्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 सितंबर, 2017 को नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन ने अपने चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की।
  • व्हिटसन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की दो बार महिला कमांडर रह चुकी हैं।
  • इनके नाम ISS की पहली महिला कमांडर होने का भी रिकॉर्ड है।
  • वापसी के साथ ही उनके 288 दिन के मिशन का समापन हो गया।
  • यह मिशन विगत वर्ष नवंबर माह में शुरू हुआ था।
  • इस मिशन के तहत 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की गई और पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए गए।
  • अंतरिक्ष केंद्र पर यह उनका तीसरा दीर्घकालिक मिशन था।
  • इसके साथ ही उनके कैरियर की कुल स्पेसवॉक की संख्या 10 हो गई है।
  • उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन व्यतीत किए जो किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा बिताए गए सर्वाधिक समय का रिकॉर्ड है।
  • वह अंतरिक्ष अन्वेषण में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज (आयु-57 वर्ष) महिला अंतरिक्ष यात्री हैं।

संबंधित लिंक
https://www.ndtv.com/world-news/worlds-oldest-female-astronaut-peggy-whitson-coming-back-to-earth-1745364