पुरुष हॉकी स्पर्धा:-टोक्यो ओलंपिक‚ 2020

India defeat Germany 5-4 to end country's hockey medal drought at Olympics after 41 years

प्रश्न-5 अगस्त‚ 2021 को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में किस देश को पराजित कर कांस्य पदक जीता है?
(a) ग्रेट ब्रिटेन
(b) जर्मनी
(c) अर्जेंटीना
(d) नीदरलैंड
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 अगस्त‚ 2021 को टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से पराजित कर कांस्य पदक जीता है।
  • इससे पूर्व अंतिम बार हॉकी में भारतीय टीम ने मास्को ओलंपिक‚ 1980 में स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुख्य कोच ग्राहम रीड हैं।
  • इसी दिन स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • बेल्जियम ने ओलंपिक में पहली बार हॉकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • ध्यातव्य है कि ओलंपिक में हॉकी में भारत ने सर्वाधिक 8 बार वर्ष 1928, (एम्सटर्डम ओलंपिक) 1932, (लांस एंजिल्स) 1936, (बर्लिन ओलंपिक) 1948, (लंदन ओलंपिक) 1952, (हेलसिंकी ओलंपिक) 1956, (मेलबोर्न ओलंपिक) 1964 (टोक्यो ओलंपिक) 1980 (मॉस्को ओलंपिक) स्वर्ण पदक जीता है।

संबंत लिंक भी देखें…
https://sportstar.thehindu.com/olympics/tokyo-olympics/tokyo-olympics-mens-hockey-final-belgium-beats-australia-in-shootout-india-bronze-medal/article35744354.ece
https://www.timesnownews.com/sports/tokyo-olympics/article/tokyo-2020-india-defeat-germany-5-4-to-end-countrys-hockey-medal-drought-at-olympics-after-41-years/794975