पी.आर. श्रीजेश

PR Sreejesh

प्रश्न-हाल ही में हॉकी इंडिया द्वारा निम्न में से किसे चौथी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हेतु भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया?
(a) सरदार सिंह
(b) एस.वी. सुनील
(c) प्रादीप मोरे
(d) पी.आर. श्रीजेश
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर, 2016 को कुआंतान, मलेशिया में आयोजित होने वाली चौथी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हेतु गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
  • चौथी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 20 से 30 अक्टूबर, 2016 के मध्य संपन्न होगा।
  • हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एस. वी. सुनील के स्थान पर इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का उपकप्तान नियुक्त किया।
  • चौथी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली टीमें हैं-भारत, कोरिया, जापान, चीन, मलेशिया एवं पाकिस्तान।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.espn.com/field-hockey/story/_/id/17727101/sreejesh-lead-indian-men-asian-champions-trophy