प्रश्न-29 अगस्त, 2020 को कौन देश की प्रमुख समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) के नए चेयरमैन चुने गए?
(a) विजय कुमार अरोड़ा
(b) एन रवि
(c) महेंद्र मोहन गुप्ता
(d) अवीक सरकार
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 29 अगस्त, 2020 को आनंद बाजार समूह के एडिटर एमेरिटस एवं उपाध्यक्ष अवीक सरकार को देश की प्रमुख समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का चेयरमैन चुना गया।
- वह पेंगुइन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक, बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक रहे हैं।
- वर्ष 2003 में एबीपी समूह द्वारा स्टार न्यूज की खरीदारी में उनकी अहम भूमिका रही।
- इस पद पर वह पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक विजय कुमार अरोड़ा का स्थान लेंगे।
- पीटीआई भारतीय कंपनी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत देश की प्रमुख समाचार एजेंसी है।
- इसकी स्थापना 1949 को हुई थी।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.abplive.com/news/india/aveek-sarkar-of-abp-group-elected-pti-chairman-1545363