पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम, 2018

GENERAL ELECTION TO VIDHAN SABHA TRENDS & RESULT 2018

प्रश्न-11 दिसंबर, 2018 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान तथा तेलंगाना में हुए चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।
(ii) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को 46 सीटें प्राप्त हुई हैं।
(iii) मध्य प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 114 सीटें प्राप्त हुई हैं।
(iv) राजस्थान में विधान सभा की 200 सीटें हैं।उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 दिसंबर, 2018 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,मिजोरम, तेलंगाना तथा राजस्थान) में हुए चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।
  • 6 अक्टूबर, 2018 को भारत निर्वाचन आयोग द्वाराइन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।
  • छत्तीसगढ़ 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा काचुनाव दो चरणों में 12 तथा 20 नवंबर, 2018 को संपन्न हुआ।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सर्वाधिक 68 सीटें (43% मत) प्राप्त हुई है
  • जबकि भारतीय जनता पार्टी को 15 सीटें (33% मत), बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें (3.9% मत) तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) को 5 सीटें (7.6 % मत) प्राप्त हुई हैं।
  • मध्य प्रदेश
  • 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव एक चरण में 28 नवंबर, 2018 को संपन्न हुआ।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणाम में भारतीय राष्ट्रीयकांग्रेस को सर्वाधिक 114 सीटें (40.9% मत) प्राप्त हुई हैं।
  • जबकि भारतीय जनता पार्टी को 109 सीटें (41% मत), बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें (5% मत), समाजवादी पार्टी को 1 सीट (1.3% मत) तथा अन्य को 4 सीटें प्राप्त हुई हैं
  • मिजोरम
  • 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा काचुनाव एक चरण में 28 नवंबर, 2018 को संपन्न हुआ।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणाम में मिजो नेशनल फ्रंट को सर्वाधिक 26 सीटें प्राप्त (37.6% मत) हुई हैं
  • जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 5 सीटें (30.2 % मत), भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट (8% मत) तथा अन्य को 8 सीटें प्राप्त हुई हैं।
  • राजस्थान
  • 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा मेंसे 199 सीटों का चुनाव एक चरण में 7 दिसंबर, 2018 को संपन्न हुआ।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणाममें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सर्वाधिक 99 सीटें (39.3% मत) प्राप्त हुई है।
  • इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी को 73 सीटें (38.8% मत), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (M) को 2 सीटें (1.2% मत), बहुजन समाज पार्टी को 6 सीटें (4% मत), भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 सीटें (0.7% मत), राष्ट्रीय लोक दल को 1 सीट (0.3% मत), राष्ट्रीय लोकतांत्रिकपार्टी को 3 सीटें (2.4% मत) तथा अन्य को 13 सीटें प्राप्त हुई हैं।
  • तेलंगाना
  • 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा काचुनाव एक चरण में 7 दिसंबर, 2018 को संपन्न हुआ।
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणाम मेंतेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने सर्वाधिक 88 सीटें (46.9 % मत) जीती हैं।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 19 सीटें (28.4% मत), भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट (7% मत), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 7 सीटें (2.7% मत), तेलगु देशम पार्टी को (TDP) को 2 सीटें (3.3% मत), ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक को 1सीट तथा अन्य को 1 सीट प्राप्त हुई हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…

http://eciresults.nic.in/

https://eci.gov.in/assembly-election/ae-chhattisgarh2018/

https://eci.gov.in/assembly-election/ae-madhyapradesh2018/

https://eci.gov.in/assembly-election/ae-rajasthan2018/

https://eci.gov.in/assembly-election/ae-mizoram2018/

https://eci.gov.in/assembly-election/ae-telangana2018/

https://www.amarujala.com/india-news/assembly-election-results-2018-of-5-states-including-madhya-pradesh-rajasthan-and-chhattisgarh?pageId=1&pageId=2&pageId=1&pageId=2