पांचवा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक‚ 2022-23

प्रश्न – हाल ही में जारी पांचवे राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक‚ 2022-23 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस सूचकांक में बड़े राज्यों में कर्नाटक को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  2. इसमें छोटे राज्यों में गोवा को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  3. इस सूचकांक की शुरूआत वर्ष 2018-19 में हुई थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (1) एवं (3) (b) केवल (2) एवं (3)
    (c) केवल (1) एवं (2) (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (b)
  • इस सूचकांक की शुरूआत वर्ष 2018-19 से देश में खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिस्थितिकी में प्रतिस्पर्धी एवं सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से गई थी।
  • इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जिलों के लिए ईट राइट चैलेंज के दूसरे चरण के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
  • इन जिलों ने खाद्य पर्यावरण में सुधार और खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए योजनाओं को लागू करने में उत्कृष्ट प्रयासों का प्रदर्शन किया।
  • असाधारण परिणाम वाले अधिकांश जिले उल्लेखनीय रूप से तमिलनाडु‚ मध्य प्रदेश‚ पश्चिम बंगाल‚ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थिति थे।

लेखक-विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1930607