पहली बार विद्युत का निवल निर्यातक बना भारत

India becomes Net Exporter of Electricity for the first Time

प्रश्न-29 मार्च, 2017 को विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत पहली बार विद्युत का निवल निर्यातक बना। वर्ष 2016-17 (अप्रैल-फरवरी, 2017) के दौरान भारत ने किन देशों को विद्युत निर्यात किया?
(a) बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका
(b) नेपाल, भूटान और म्यांमार
(c) नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार
(d) नेपाल, भूटान और श्रीलंका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 मार्च, 2017 को विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारत पहली बार विद्युत का निवल निर्यातक बना।
  • केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2016-17 में अप्रैल से फरवरी, 2017 के दौरान भारत द्वारा नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार को लगभग 579.8 करोड़ यूनिट विद्युत निर्यात किया गया।
  • दूसरी ओर भारत ने भूटान से लगभग 558.5 करोड़ यूनिट विद्युत का आयात किया।
  • इस प्रकार भारत ने कुल 21.3 करोड़ यूनिट विद्युत अधिक निर्यात कर यह उपलब्धि हासिल की है।
  • भारत नेपाल को 11 केवी, 33 केवी और 132 केवी लेवल पर 12000 से अधिक सीमा पार इंटरकनेक्शनों के लिए लगभग 190 मेगावाट विद्युत का निर्यात भी करता रहा है।
  • वर्ष 2016 में 400 केवी लाइन क्षमता (132 केवी क्षमता के साथ संचालित) मुजफ्फरपुर (भारत)-धालखेबर (नेपाल) के चालू हो जाने के बाद नेपाल को विद्युत निर्यात में लगभग 145 मेगावाट की वृद्धि हुई।
  • भारत से बांग्लादेश को किए जाने वाले विद्युत निर्यात में उस समय वृद्धि हुई जब सितम्बर, 2013 में 400 केवी क्षमता का पहला सीमा पार इंटरकनेक्शन चालू हुआ।
  • इसी तरह भारत में सुर्जामणि नगर (त्रिपुरा) और बांग्लादेश में दक्षिण कोम्मिल्ला के बीच दूसरा सीमा पार इंटर-कनेक्शन चालू होने के बाद भारत के विद्युत निर्यात में और वृद्धि हुई।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60183
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=160105