पहला विश्व कृषि पुरस्कार, 2018

first World Agriculture Prize to Prof. M.S. Swaminathan

प्रश्न-26 अक्टूबर, 2018 को किसे पहला विश्व कृषि पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) प्रो. दीनानाथ शुक्ल
(b) प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन
(c) प्रो. दयाराम सिंह
(d) प्रो. राजाराम पांडे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 अक्टूबर, 2018 को प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व कृषि पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
  • गौरतलब है कि प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन ने हरित क्रांति की शुरूआत की और भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए मजबूत आधारशिला रखी।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व कृषि पुरस्कार की शुरूआत भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद ने की।
  • यह पुरस्कार उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कृषि तथा उससे संबंधित सेवाओं के जरिए मानवजाति की सेवा की हो।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184393