पशु संजीवनी सेवा

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राज्य में पशु संजीवनी सेवा शुरू करने का निर्णय किया गया?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) हरियाणा
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 अक्टूबर, 2018 को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पशु संजीवनी सेवा शुरू करने का निर्णय किया गया।
  • यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई पशुपालन एवं डेरी विभाग की बैठक में लिया गया।
  • इस सेवा के अंतर्गत पशुपालकों को मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क गुणवत्तापरक पशु चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य देखभाल सुविधा पशुधन के लिए उनके घर पर उपलब्ध कराई जाएगी।




  • प्रारंभ में इस सेवा को तीन जिलों जींद, यमुनानगर और नूह के सभी ब्लॉकों में शुरू किया जाएगा।
  • पायलट आधार पर संचालित इस योजना की सफलता के बाद इसे अन्य जिलों में शुरू किया जाएगा।
  • मोबाइल पशु चिकित्सा सेवाएं सार्वजनिक- निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में प्रदेश के अनकवर्ड, कर्मचारियों की कमी वाले और सूदूरवर्ती क्षेत्रों में शुरू की जाएंगी।
  • पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर काल करके 24 घंटे मोबाइल चिकित्सा क्लीनिक की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-sarakaara-nae-paradaesa-maen-pasau-sanjaivanai-saevaa-saurauu-karanae-kaa-nairanaya