पद्म सम्मान-2015

प्रश्न-66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 के लिए पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की है। इस सम्मान से संबंधित निम्नलिखित कथनों/तथ्यों पर विचार कीजिए-
(i) वर्ष 2015 में 9 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 20 व्यक्तियों को पद्म भूषण और 80 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
(ii) पद्म विभूषण पाने वालों में एक विदेशी व्यक्ति शामिल है।
(iii) पूरे पद्म सम्मान में 17 महिलाएं और 17 विदेशी, अप्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं।
(iv) 5 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में सही कथन/कथनों को चुनकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर कीजिए-
(a) सभी कथन सही है।
(b) केवल (i) व (ii) सही हैं।
(c) केवल (ii) व (iii) सही हैं।
(d) केवल (i), (ii) व (iii) सही हैं।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी, 2015 को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पद्म सम्मान-2015 की घोषणा की है।
  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने 104 लोगों को पद्म सम्मान दिये जाने की मंजूरी दी है, जिसमें 9 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 20 हस्तियों को पद्म भूषण तथा 75 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।
  • पद्म सम्मान-2015 पाने वालों की सूची में 17 महिलाएं और 17 विदेशी, अप्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं।
  • चार लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा।
  • पद्म विभूषण पाने वालों की 9 लोगों की सूची में शामिल श्री करीम अल हुसैनी आगा खान फ्रांस/यूके के निवासी हैं। इन्हें व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट सेवा हेतु यह सम्मान दिया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि पद्म सम्मान तीन वर्गों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिया जाता है। ये सभी पद्म सम्मान‘भारत रत्न’के बाद देश के उच्चतम नागरिक सम्मानों की क्रमिक श्रेणी में आते हैं जिनमें पहले पद्म विभूषण फिर पद्म भूषण और अंत में पद्म श्री को रखा जाता है।
  • पद्म सम्मान कला, सामाजिक कार्य, लोक कार्यों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, उद्योग व व्यापार, खेल, लोक सेवा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है।
  • ‘पद्म विभूषण’असाधारण एवं उत्कृष्ट सेवा,‘पद्म भूषण’उच्च स्तरीय सराहनीय सेवा और‘पद्म श्री’ विशिष्ट सेवा के लिए किसी भी क्षेत्र में दिए जाते हैं।
  • पद्म सम्मान को प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2015 में पद्म अलंकरण से सम्मानित किए जाने वाले प्रमुख व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है-
    पद्म विभूषण
  • लोक सेवाः 1. लालकृष्ण आडवाणी (गुजरात) 2. प्रकाश सिंह बादल (पंजाब) और 3. कोट्टायन के. वेणुगोपाल (दिल्ली)।
  • कलाः 4. अमिताभ बच्चन (महाराष्ट्र) और 5. मोहम्मद यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार (महाराष्ट्र)।
  • सामाजिक कार्यः 6. डॉ. वीरेंद्र हेगड़े (कर्नाटक)।
  • विज्ञान और इंजीनियरिंग: 7.प्रो. मलुर रामास्वामी श्रीनिवासन (तमिलनाडु)।
  • व्यापार एवं उद्योगः 8. करीम अल हुसैनी आगा खान (फ्रांस/यू.के.)।
  • अन्यः 9. जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य (उ.प्र.)।
    पद्म भूषण
  • लोक सेवाः 1. एन. गोपालस्वामी (तमिलनाडु), 2. सुभाष सी. कश्यप (दिल्ली) और 3. हरीश साल्वे (दिल्ली)
  • कलाः 4. जाहनु बरुआ (असम), 5. डॉ (पं.) गोकुलोत्सवजी महाराज (म.प्र.) और 6. सुधा रघुनाथन (तमिलनाडु)।
  • सामाजिक कार्यः 7. बिल गेट्स एवं 8. मिलिंडा गेट्स (दोनों अमेरिका)।
  • विज्ञान एवं इंजीनियरिंगः 9. डॉ. विजय भाटकर (महाराष्ट्र) 10. डॉ. खड़ग सिंह वाल्दिया (कर्नाटक), 11. प्रो. मंजुल भार्गव, (अमेरिका, उपप्रवासी भारतीय/भारतीय मूल)।
  • चिकित्साः 12. डॉ. अम्बरीश मित्तल और 13. डॉ. अशोक सेठ (दोनों दिल्ली) ।
  • साहित्य एवं शिक्षाः 14. स्वप्नदास गुप्ता और 15. रजत शर्मा (दोनों दिल्ली) ।
  • खेलः 16. सतपाल (दिल्ली)
  • अन्यः 17. स्वामी सत्यामित्रानंद गिरि (उ.प्र.) 18. शिवाकुमार स्व.कर्नाटक, 19. डेविड फ्रावले (जापान) और 20. सैचिरो मिसुकी (जापान)
    पद्म श्री
  • कलाः इस क्षेत्र अबकी बार 14 व्यक्तियों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। इनमें शामिल लोगों में संजय लीला भंसाली प्रसून जोशी (दोनों महाराष्ट्र), प्रफुल्ल कार ओड़िशा नील हर्बर्ट नोंगकिनरिह (मेधालय) और प्राण कुमार शर्मा उर्फ प्राण (दिल्ली) (मरणोपरांत) आदि प्रमुख है।
  • लोक सेवाः इस क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजे जाने वालों की सूची में डॉ. अशोक गुलाटी (दिल्ली), पी.वी. राजारमण और आर. वासुदेवन (मरणोपरांत) (दोनों तमिलनाडु) के नाम शामिल हैं।
  • सामाजिक कार्यः इस क्षेत्र में इस वर्ष 5 हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनमें शामिल हैं-श्रीमती (डॉ.) जनक पल्टा मेकगिलीगन (म.प्र.), एच. थेग्से रिंपोचे (अरुणाचल प्रदेश), मीठा लाल मेहता (राजस्थान) (मरणोपरांत) इत्यादि।
  • साहित्य एवं शिक्षाः इस क्षेत्र में 16 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है, जिनमें प्रो.जे.एस. राजपूत (उ.प्र.), व प्रो. बिमल रॉय (पश्चिम बंगाल) तथा दो विदेशी जीन-क्लाउड कैरियर (फ्रांस) और प्रो. अन्नेते सक्मीदचेन (जर्मनी) के नाम प्रमुख हैं।
  • विज्ञान एवं इंजीनियरिंगः इस क्षेत्र में 6 लोगों को प्रद्मश्री से नवाजे जाने की घोषणा की गई है, जिनमें डॉ. प्रहलाद (महाराष्ट्र) और प्रो. जैकस बलेमोन्ट (फ्रांस) के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
  • चिकित्सा क्षेत्रः 17 चिकित्सकों को चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है जिसमें तीन अप्रवासी भारतीय/भारतीय मूल के चिकित्सक भी शामिल हैं। इनके नाम हैं- डॉ. दत्तात्रेयुदु नोरी, (अमेरिका), डॉ. रघुराम पिल्लारी सेट्टी (अमेरिका) और डॉ. सौमित्र रावत (यूके)।
  • खेलः-पांच खिलाड़ियों को पद्मश्री से सम्मानित लोगों की सूची में शामिल किया गया है जिनमें चार महिला खिलाड़ी हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-सबा अंजुम (छत्तीसगढ़), मिताली राज (तेलंगाना), पी.वी. सिंधु (तेलंगाना) और अरुणिमा सिन्हा (उ.प्र.)।
  • व्यापार एवं उद्योगः इस क्षेत्र में टी.वी. मोहनदास पाई (कर्नाटक) और नंदराजन‘राज’चेट्टी (अमेरिकी, NRI/PIO) को इस वर्ष व्यापार एवं उद्योग के लिए पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
  • अन्यः सात व्यक्तियों को अन्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। इनमें श्रीमती बिमला पोद्दार व जगद्गुरु अमर्त सूर्यानंद महाराजा (पुर्तगाल, NRI/PIO) विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/PadmaAwards-2015_0.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114952