पंडित सुखराम

प्रश्न-11 मई‚ 2022 को पंडित सुखराम का निधन हो गया। वह थे-
(a) साहित्यकार
(b) संगीतकार
(c) राजनेता
(d) इतिहासकार
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई‚ 2022 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 27 जुलाई‚ 1927 को हुआ था।
  • उन्होंने वर्ष 1963 से 1984 तक मंडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने 5 बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोक सभा चुनाव जीता।
  • वह हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सदस्य थे।
  • वह वर्ष 1993 से 1996 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।
  • उन्हें वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार के एक मामले में 5 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/politics/former-union-telecom-minister-congress-leader-sukh-ram-passes-away-at-95-122051100170_1.html