पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा तरन तारन में विकास योजनाओं की घोषणा

प्रश्न-हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा तरन तारन (सीमावर्ती जिला) जिले के उत्थान और उन्नयन हेतु कितनी राशि की विकास परियोजनों की घोषणा की गयी?
(a) 450 करोड़ रुपए
(b) 550 करोड़ रुपए
(c) 555 करोड़ रुपए
(d) 585 करोड़ रुपए
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई, 2018 को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा तरन तारन (सीमावर्ती जिला) जिले के उत्थान और उन्नयन के लिए 555 करोड़ रुपए राशि की विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई।
  • इन विकास परियोजनाओं में से अधिकांश इस महत्वपूर्ण जिले के लिए सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार करने पर केंद्रित है।
  • पंजाब में स्थित तरन तारन जिला रणनीतिक रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है।
  • खेमकरण से चबल रोड तक सड़क के लिए 150 करोड़ रुपए, हरिके-खलरा रोड के उन्नयन और विस्तार हेतु 125 करोड़ रुपए और 73 करोड़ रुपए 312 लिंक रोड की विशेष मरम्मत (लंबाई 770 किमी०) के लिए आवंटित की गई है।
  • 779 स्कूलों के विकास हेतु 60 करोड़ रुपए और विभिन्न मंडियों में विकास कार्यों हेतु 44 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु 40 करोड़ रुपए और खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में शासकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु 12 करोड़ रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ रुपए की लागत राशि से जिले में 9 स्मार्ट स्कूल स्थापित किए जाने की भी घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार सोलर सिस्टम और सोलर लाइट्स की स्थापना पर 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी।

संबंधित लिंक
http://www.ptinews.com/news/9729354_Punjab-CM-announces-development-projects-for-Tarn-Taran.html