नेपालः यूनिसेफ कार्यकारी बोर्ड का सदस्य निर्वाचित

Nepal elected UNICEF executive board member

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस देश को जनवरी 2016 में यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया?
(a) नेपाल
(b) बांग्लादेश
(c) म्यांमार
(d) भारत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • यूनिसेफ (United Nations Children’s Fund) बच्चों के कल्याण और विकास से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय संख्या है जो बच्चों के विकास के लिए आपातकालीन फंड उपलब्ध कराती है।
  • यूनिसेफ की प्रशासनिक इकाई इसका कार्यकारी बोर्ड है। यह संगठन को संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के समग्र नीति के अनुसार अंतर सरकारी समर्थन और निरीक्षण उपलब्ध कराती है।
  • इसके कार्यकारी बोर्ड में 36 सदस्य होते हैं जो 3 वर्ष के लिए निर्वाचित होते हैं।
  • कार्यकारी बोर्ड के 36 सदस्यों में से 8 सदस्य अफ्रीकी क्षेत्र से, 7 सदस्य एशिया से, 4 सदस्य पूर्वी यूरोप से, 5 सदस्य लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र से और 12 सदस्य पश्चिमी यूरोप से आते हैं।
  • जनवरी 2016 में नेपाल को यूनिसेफ कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया। इसका कार्यकाल 2016-2018 तक होगा। यह यूनिसेफ में एशिया पैसिफिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा।
  • नेपाल का यह चौथा कार्यकाल है। इससे पूर्व यह 1982-85, 1992-95 तथा 2002-04 के लिए निर्वाचित हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के स्थाई प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद भट्टराई को कार्यकारी बोर्ड का उपाध्यक्ष भी चुना गया।
  • वर्तमान समय में (2016 के लिए) एशिया प्रशांत क्षेत्र से 7 सदस्य निम्न हैं- 1.बांग्लादेश 2. चीन 3.भारत, 4. ईरान, 5. नेपाल, 6. पापुआ न्यूगिनी 7. रिपब्लिक ऑफ कोरिया।
  • नेपाल अपनी प्राकृतिक आपदाओं से उपजी समस्याओं से निपटने में संघर्ष कर रहा है ऐसे में इसे वैश्विक संस्था में उसे अपना योगदान देने का अवसर मिलना एक अच्छी खबर है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://kathmandupost.ekantipur.com/news/2016-01-09/nepal-joins-unicefs-executive-board.html
http://timesofindia.indiatimes.com/world/south-asia/Nepal-elected-as-Unicefs-executive-board-member/articleshow/50518593.cms
http://www.unicef.org/about/who/index_introduction.html
http://www.unicef.org/about/execboard/
http://www.unicef.org/about/execboard/index_42661.html